
भाजपा की शानदार जीत के बाद खबरें हैं कि अध्यक्ष अमित शाह को सरकार में एक अहम जगह दी जा सकती हैं ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कौन पार्टी का अगल अध्यक्ष बनेगा।
केंन्द्र में अगर अमित शाह को मंत्री पद दिया जाता है तो पार्टी उनसे संगठन के मुख्य पद से हटने के लिए कहेगी। पार्टी का सिद्धान्त रहा है कि वो एक व्यक्ति एक पद पर कायम रही है। आपको बता दें कि गांधी नगर विधानसभा से अमित शाह ने जीत हासिल की थी। इससे पहले उस सीट पर लाल कृष्ण आडवाणी लड़े थे।

ऐसे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अमित शाह के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जेपी नड्डा या धर्मेंद्र प्रधान में से किसी एक को भाजपा अध्यक्ष बना सकती है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्या अमित शाह से बेहतर अध्यक्ष पार्टी को मिल सकता है या नहीं?
ऐसा इसलिए क्योंकि अमित शाह का अध्यक्ष के तौर पर काम शानदार रहा है। पार्टी ने उनके ही राज में कई उपलब्धियां हासिल कीं।

भाजपा के ही बड़े नेता इस बात को मानते हैं। एक बड़े वरिष्ट नेता का कहना है कि अमित शाह ने सफलता के जो मानक बनाए हैं उन्हें छू पाना किसी भी दूसरे अध्यक्ष के लिए मुश्किल होगा।