
स्टार फुटबॉलर डेविड बैकहेम और फैशन क्वीन विक्टोरिया बैकहेम की इकलौती बेटी हार्पर सेवन बैकहेम आज अपना 8वां बर्थडे मना रही है। बैकहेम फैमिली की यह सबसे छोटी सदस्य सभी के दिलों में खास जगह रखती है। अपने जन्म के समय से ही हार्पर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। अपने पैरेंट्स विक्टोरिया और डेविड के लिए भी वे काफी खास है। मैदान के बाहर अपने पापा से हार्पर क्राफ्ट वर्क करवाती हैं और डेविड भी उन्हें इनकार नहीं कर पाते। डेविड की सिलाई करते हुए एक फोटो पिछले दिनों वायरल भी हुई थी। पिछले साल बकिंघम पैलेस में अपना बर्थडे मनाने वाली हार्पर के लिए इस बर्थडे पर भी खास तैयारियां की गई हैं। हार्पर के बर्थडे पर आइए आपको इस सेलेब्रिटी किड की कुछ फोटोज दिखाते हैं…।

