
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनकी रोमांटिंक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं, तो कभी उनकी शादी की खबरें हर कहीं छाई रहती हैं। वहीं इन दिनों जो सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोर रहा है, वो है प्रियंका को निक का दिया तोहफा। जी हां, निक ने प्रियंका को एक शानदार घर तोहफे में दिया है और माना जा रहा है कि दोनों शादी के बाद इसी घर में साथ रहेंगें। आइए देखते हैं इस आलिशान घर की खूबसूरत तस्वीरें :—


प्रियंका और निक के घर की तस्वीरें वायरल होने के बाद ये खबर भी हर तरफ छाई हुई हैं कि दीपिका और रणवीर के बाद प्रियंका भी शादी के बंधन में बंध जाएंगी।


लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स इलाके में स्थित निक—प्रियंका के इस आशियाने की कीमत करीब 50 करोड़ बताई जा रही है। इसमें पांच बेड रूम हैं. पांच ही बाथरूम भी हैं. इसके अलावा एक स्विमिंग पूल है, जहां से खूबसूरत पहाड़ियों का नजारा दिखता है.


अब शादी कब होगी या कहां होगी, इसके बारे में तो फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। मगर आप कमेंट के जरिए ये हमें बता सकते है कि लव बर्ड्स निक और प्रियंका का ये नया घर आपको कैसा लगा?