
भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का नाम काफी चर्चित है। मिसेज गांधी को देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस को दो दशक से ज्यादा वक्त तक संभाला। इटली में जन्म, इंग्लैंड में पढ़ाई और हिंदुस्तान के सबसे बड़े सियासी परिवार में शादी। सोनिया गांधी की ज़िंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है। वह दो दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा सोनिया वर्ष 2004 से 2017 तक यूपीए (UPA) की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। आज 9 दिसंबर को सोनिया गांधी अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। इस ख़ास मौके पर देखिये उनकी जवानी के दिनों से अबतक की कुछ खास अनदेखी तस्वीरें…
पति की मौत के बाद राजनीति में नहीं आना चाहती थी सोनिया गांधी, दो दशक रही कांग्रेस अध्यक्ष