
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (‘आप’) दिल्ली से बाहर जाकर अन्य राज्यों में अपने पैर जमाने की कोशिश में है। पार्टी अन्य राज्यों में विस्तार की तरफ बढने की रणनीति में जुट गई है। जनता के बीच इस तरह पार्टी की बढती छवि से अब अन्य दल भी सोचने को मजबूर हो गए हैं।
कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी का एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाया और इस तरह खाता नहीं खुलने से कांग्रेसियों का मनोबल टूट चुका है। कांग्रेस के प्रदर्शन से नाराज कई नेताओं का मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस अब अंतिम सांसे गिन रही है। कांग्रेस का वर्षों पुराना वोट बैंक अब ‘आप’ पार्टी की तरफ चला गया है।
सिर्फ भाजपा से है अब मुकाबला
दिल्ली चुनावों में सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी को अब बाकी राज्यों में भाजपा से ही मुकाबला करना है। अगर इसी तरह अन्य राज्यों में लोगों का ‘आप’ के प्रति अगर रूझान बढा तो कोई संशय नहीं कि आप जल्दी ही भाजपा के बाद दूसरे नंबर की पार्टी बन जाए।
विस्तार के लिए बनाई यह रणनीति
राजधानी में प्रचंड सफलता के बाद आप पार्टी अन्य राज्यों में विस्तार के लिए रणनीति बनाते हुए जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पार्टी तीन सूत्री कार्ययोजना के तहत विस्तार पर विचार कर रही है और सबसे पहले सभी राज्यों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली जावेगी।
स्थानीय नगर निकाय चुनावों में उतरेगी
दिल्ली में जनता के मिले भारी प्यार से आम आदमी पार्टी उत्साहित है और जल्दी ही देश के कई राज्यों में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनावों में सभी जगह अपने प्रत्याशी उतारने वाली है।
Read More: दिल्ली चुनाव परिणाम : ‘आप’ की बंपर जीत व कांग्रेस की दुर्गति की ये हैं बड़े कारण
सदस्य जोडने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग
‘आप’ पार्टी में लोगों को जोडने के लिए बडे स्तर पर सोशल मीडिया का उपयोग कर रही है और मिसकॉल व वेबसाइट के जरिय लोगों को जोड कर सदस्य बनाया जा रहा है।
अब इन राज्यों पर है नजर
बिहार में इस साल करीब 8 माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए ‘आप’ पार्टी ने अपनी तैयारियां अभी शुरू कर दी है और पूरा ध्यान बिहार विधानसभा पर अब लगा रखा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 2021 में और दो साल बाद पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने है जिसमें जीत के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से कमर कस ली है।