
जब लव मैरिज होती है तो जाहिर तौर पर लड़का और लड़की एक दूसरे से अच्छी तरह परिचित होते हैं। लेकिन जब अरेंज मैरिज होती है तो दोनों को ही एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता है। यही कारण है कि लड़का लड़की को पहले मिलवाया जाता है ताकि वे एक दूसरे को थोड़ा जान सकें। लेकिन कई बार पहली मुलकात के दौरान लड़के ऐसे सवाल कर लेते हैं जो लड़कियों को बिलकुल भी पसंद नहीं आते और नतीजन में रिश्ते के लिए इनकार कर देती हैं। ऐसे में सब कुछ सही होते हुए भी कुछ गलत सवाल एक रिश्ते को शुरू नहीं होने देते। यदि आप भी लड़की देखने जा रहे हैं तो भूलकर भी यह सवाल लड़की से ना करें…।
पास्ट रिलेशनशिप पर ना पूछें सवाल
पहली ही मुलाकात में लड़की से उसके पास्ट रिलेशनशिप के बारे में ना पूछें। यह लड़की को बहुत अजीब लगेगा। कोई भी लड़की पहली ही मुलाकात में इस तरह के सवालों के जवाब देने में असहज महसूस करेगी। यदि रिश्ता आगे बढ़ता है तो लड़की अपने आप ही आपसे पुरानी बातें शेयर कर लेगी।
सैलेरी को ना दें तवज्जो
यदि लड़की वर्किंग है तो पहली मुलाकात में भूलकर भी उससे सैलेरी ना पूछें। इस तरह के सवाल लड़की के दिमाग में आपकी गलत इमेज बनाते हैं। यह सवाल दर्शाता है कि आपकी दिलचस्पी रिश्ते से ज्यादा रुपयों में है। जॉब प्रोफाइल, एक्सपीरियंस, फ्युचर प्लान को लेकर सवाल कर सकते हैं।
खाना बनाना आता है?
पुराने समय में यह सवाल कुछ मायनों में सही था क्योंकि तब कॅरियर को इतनी तवज्जो नहीं दी जाती थी और लड़कियों को हाउसवाइफ के तौर पर ही मानसिक तौर पर तैयार किया जाता था। लेकिन अब समय बदल गया है और लड़कियां अपने कॅरियर पर पहले फोकस करती हैं। ऐसे में वर्तमान में यह सवाल सही नहीं कहा जा सकता। आज के समय में दोनों वर्किंग होते हैं और दोनों ही साथ मिलकर घर मैनेज करते हैं इसलिए अपनी इस सोच को आपको थोड़ा आगे ले जाना होगा।
जॉब और घर मैनेज कर लोगी?
आपका यह सवाल लड़की को परेशान कर सकता है क्योंकि लड़की यह सोचकर दूसरे घर जाती है कि उसे वहां पति और ससुराल वालों का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में यह सवाल उसे यह महसूस कराएगा कि भविष्य में जॉब और घर को साथ मैनेज करने की जिम्मेदारी सिर्फ उसकी ही रहेगी। इससे लड़की के ज़हन में ससुराल और आपको लेकर नेगेटिव इमेज बन जाएगी।