70 प्रतिशत रोजगार मध्य प्रदेश के स्थानीय लोगों को दिए जाएंगे: राहुल गांधी

Views : 2062  |  0 minutes read
rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ‘स्थानीय लोगों के लिए 70% नौकरियों’ के वादे पर चर्चा करेंगे।

सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश के 70% लोगों को रोज़गार मिलने के बाद ही निवेश के प्रोत्साहन प्रदान करने वाली योजनाएं ही लागू की जाएंगी। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजना के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि वे इस बारे में कमलनाथ से चर्चा करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं कमल नाथ के साथ इस पर चर्चा करूंगा। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा था कि प्रोत्साहन योजना स्थानीय लोगों को नौकरियां प्रदान करने का लक्ष्य रखेगी। निवेश प्रोत्साहन प्रदान करने की हमारी योजनाएं केवल मध्यप्रदेश के 70% लोगों के रोजगार के बाद लागू की जाएंगी। बिहार और यूपी जैसे राज्यों के लोग यहां आते हैं और स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिलती है। मैंने इसके लिए फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं।

संसद से सीधे भारत के परेशान किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तब तक सोने नहीं देंगे जब तक कि सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जाता।

राहुल गांधी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि हमने 10 दिनों में कर्ज माफ का वादा किया था। दो राज्यों में, हमने इसे छह घंटों में किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम प्रधान मंत्री मोदी को तब तक सोने नहीं देंगे जब तक सभी किसानों के कर्ज माफ नहीं किए जाते।

COMMENT