
हमारी प्रकृति ने इस दुनिया को बेहद खूबसूरत बना दिया है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम आसानी से अपने आस-पास की खूबसूरत रचनाओं को देख सकते हैं। दुनिया में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली महत्वपूर्ण प्राकृतिक चीजों में से एक वॉटरफॉल है। तो चलिए आज हम आपको कराते हैं दुनिया के सबसे बड़े और ऊंचे वॉटरफॉल्स की सैर।
1.एंजेल फॉल्स, वेनेजुएला
दुनिया में सबसे ऊंचा जलप्रपात वेनेजुएला का एंजेल फॉल है, जिसकी ऊंचाई करीब 3,212 फीट यानि 979 मीटर है।
2.तुगेला फॉल, दक्षिण अफ्रीका
तुगेला फॉल्स को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और ऊंचा झरना माना जाता है। इसकी ऊंचाई 3,110 फीट यानि 948 मीटर है।
3.यूटिगार्ड फॉल, नॉर्वे
पास में ही रामनेफजेल्सफॉसेन नामक पर्वत होने के कारण यूटिगार्ड फॉल्स का एक वैकल्पिक नाम, रेम्नेफजेल्सफॉसन भी है। इस वॉटरफॉल की ऊंचाई 2,685 फीट यानि 818 मीटर है।
4.मॉन्ग वॉटरफॉल्स, नॉर्वे
मॉन्ग वॉटरफॉल को स्पंज फॉल्स भी कहा जाता है। इसकी ऊंचाई तकरीबन 2,536 फीट यानि 773 मीटर है।
5.गोक्टा कैटेरैक्ट्स, पेरू
यह एक लुभावना झरना है जो पेरू प्रांत के चाचापोयस में अमेज़ॅनस में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 2532 फीट यानि 771 मीटर है।
6.मुताराज़ी झरना, जिम्बाब्वे
यह जिम्बाब्वे का सबसे ऊंचा झरना है। जिसकी लंबाई 2,499 फीट यानि 762 मीटर की ऊंचाई है।
7.Yosemite झरने, कैलिफोर्निया
इस मनोरम वॉटरफॉल की ऊंचाई 2,425 फीट यानि 739 मीटर है।