Will English Cricketer Ben Stokes be awarded 'New Zealander of the Year'.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आईसीसी विश्व कप 2019 जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड द्वारा बड़े सम्मान से नवाज़ा जा सकता है। इंग्लैंड टीम में खेल रहे स्टोक्स को न्यूजीलैंड ने ‘न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर’ के रूप में नामित किया गया है। उनके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन का नाम भी इस सम्मान के लिए संभावित में शामिल किया गया है। बता दें, मूल रूप से न्यूजीलैंड के रहने वाले और वहां जन्म लेने के कारण स्टोक्स का नाम इस अवॉर्ड के लिए शामिल किया गया है। यह बात अलग है कि वह अब इंग्लिश टीम के सदस्य हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड में पैदा हुए और इंग्लिश टीम के लिए खेल रहे बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स में विश्व कप फाइनल में कीवी टीम के ख़िलाफ़ 84 रन की मैच जीताने वाली शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने अहम रोल अदा किया था। स्टोक्स ने मैच बराबर होने के बाद सुपर ओवर में भी आठ रन बनाए थे, जिससे इंग्लैंड को मैच टाई कराने कराने में बड़ी मदद मिली थी।
Read More: दुनिया का सबसे सुरक्षित घर, जिस पर परमाणु बम का भी नहीं होगा असर!
उल्लेखनीय है कि विश्व कप 2019 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन का स्कोर बनाया था। उसके बाद इंग्लैंड की टीम भी इतने ही रन बना पाई और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा, लेकिन आईसीसी ने अपने नियमों के आधार पर इंग्लैंड को अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर विश्व कप का विजेता घोषित कर किया। हालांकि, इसके बाद आईसीसी के इस नियम और फैसले पर कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने सवाल खड़े किए।
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था। लेकिन जब वह 12 साल के थे, तब वो अपने परिवार के साथ इंग्लैंड चले आए। उनके पिता गेरार्ड स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के लिए रग्बी लीग खेली थी। स्टोक्स के पिता तब इंग्लैंड में कोचिंग दे रहे थे। उस समय से बेन स्टोक्स इंग्लैंड में रह रहे हैं। हालांकि उनके माता-पिता गेरार्ड और देब न्यूजीलैंड स्थित दक्षिण द्वीप के क्राइस्टचर्च शहर में रहने के लिए वापस लौट आए। यानी स्टोक्स के माता-पिता अब न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रहते हैं, लेकिन उनका बेटा इंग्लैंड की ओर से क्रिकेट खेलता है।
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment