ऑटो

अमिताभ ने गिफ्ट में मिली करोड़ों की रॉल्स रॉयस बेची, कार के फीचर्स यहां जान लो

अमिताभ बच्चन कई चीजों के लिए जाने जाते हैं। उनमें से एक है लक्जरी कारें। कई बार इन लग्जरी कारों के लिए उनका प्यार सामने दिखाई देता है हालांकि इस बार अपने कलेक्शन में नई कार जोड़ने के बजाय बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपने बेशकीमती कारों में एक को बेच डाला।

बच्चन ने कथित तौर पर अपने रोल्स रॉयस फैंटम को बेच दिया है। उन्हें ये लग्जरी कार विधु विनोद चोपड़ा द्वारा गिफ्ट की गई थी जब दोनों ने बॉलीवुड फिल्म एकलव्य: द रॉयल गार्ड पर काम किया था। 2007 में जब कार पहली बार खरीदी गई थी, तब इसकी लागत 3.5 करोड़ रुपये थी।

अमिताभ बच्चन ने ये गाड़ी किसको बेची है इसके बारे में अभी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गाड़ी को कितने रूपए में बेचा गया है इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी बिजनेस मैन को यह कार बेची गई है।

अमिताभ बच्चन के पास कई ऐसी शानदार कारें हैं। जिनमें एक रेंज रोवर, एक लेक्सस एसयूवी, एक बेंटले जीटी, और भी बहुत कुछ। उन्हें अक्सर शहर में ड्राइविंग करते हुए देखा जाता है। काम की बात करें तो बच्चन आगामी थ्रिलर फिल्म बदला में दिखाई देने के लिए तैयार हैं, जो सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है और उनके साथ तापसी पन्नु नजर आने वाली हैं।

लग्जरी कारों की जब भी बात आती है तो रोल्स रॉयस को हमेशा याद किया जाता है। रोल्स रॉयस फेंटम कंपनी की गाड़ी में 6749 सीसी का इंजन दिया जाता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है।

कंपनी ने इस मॉडल को पहली बार 2003 में लांच किया था। 2017 में इस मॉडल को बनाना कंपनी ने बंद कर दिया था। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 8.99 करोड़ रूपए बताई जाती है। इसके मायलेज की बात करें तो ये 9.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इसको दौड़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें कई आकर्षक फीचर्स भी हैं जैसे वैदर सनरूफ, एडजेस्टेबल ड्राइविंग सीट, क्लाइमेट कंट्रोल, जीपीएस, शानदार इन्फोटेंमेंट सिस्टम। इसके रूफ में खास किस्म के ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जिसमें रात को तारों जैसा आसामान नजर आता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago