अन्य

अपने लिए जीना भी कला है, हर किसी को नहीं आती

समय के साथ जब जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं तो आप अपनी एक छोटी-सी दुनिया में बंध जाते हैं। आप घड़ी की सुईयों की तरह चलने लग जाते हैं। हर मिनट का हिसाब रखने लगते हैं, कभी तनाव लेते हैं, कभी देते हैं, कभी परेशान होते हैं, कभी निराश होते हैं, कभी हंस भी लेते हैं, कभी जिंदगी को भला बुरा कहने लगते हैं और फिर वापस उसी ​दुनिया में खो जाते हैं। आपने भी ​कभी ​फील किया होगा कि जिंदगी में कहीं स्पार्क नहीं है। जिंदगी बोरिंग हो रही है। ऐसा क्यों हो रहा है? इसका कभी विश्लेषण किया? यदि दिल से सोचेंगे तो आपको पता चलेगा कि असल में आपने खुद के लिए जीना छोड़ दिया है। आपने जिंदगी को इस कदर उलझा लिया है या फिर इतना उलझ गए हैं कि जीना क्या होता है यह भूल ही गए हैं। वैसे आपको एक बात बताऊं जीवन जीना भी एक कला है और इसके लिए आपके अंदर कलाकार वाले गुण होने चाहिए। ऐसा कलाकार जो खुशियों के रास्ते तलाश सके और मौका आने पर दिल खोलकर जिंदगी का स्वागत कर सके। आपने कई लोगों को देखा होगा जो हमेशा हंसते मुस्कुराते नजर आते हैं। ये लोग ही वे कलाकार हैं जो जानते हैं कि खुद को कैसे खुश रखना है और अपने लिए कैसे समय निकालना है।

बचपन में तो आप इतना उलझे हुए नहीं रहते थे क्योंकि तब आप अपने मन की कर लिया करते थे। अब आपको किसने रोका है? जो आप अपने मन की करने का सोचते ही नहीं। क्यों आप पार्क में खेलने नहीं जाते, क्यों आप साइकिल लेकर घूमने निकलते नहीं, क्यों आप दोस्तों की गैंग से मिलते नहीं, क्यों अपने पुराने कलर और ब्रश को निकालते नहीं, क्यों कैमरे का एंगल फिर से सेट करते नहीं, क्यों अपना पंसदीदा गाना बजाकर थिरकते नहीं, क्यों अपनी आवाज का जादू बिखेरते नहीं, क्यों डायरी के पन्नों को फिर से रंगते नहीं, क्यों क्रिकेट बैट की धूल झाड़ते नहीं, क्यों पुराने गिटार पर नई धुन छेड़ते नहीं….उफ्फ…और भी ना जाने क्या क्या…ये लिस्ट कभी खत्म नहीं होगी। कुछ खत्म हो गया है तो वह है आपके अंदर का उत्साह, जो आपको उदासीन जिंदगी दे रहा है। खुद के साथ इतनी ना इंसाफी मत कीजिए। जरा, खुद के लिए टाइम निकालने की कोशिश भी करिए। जिंदगी में सबके लिए सोचिए लेकिन थोड़ा सा अपने लिए भी सोच लीजिए। दिन में सिर्फ आधा घंटा खुद के लिए दे ​दीजिए, बहुत सुकून मिलेगा। तो देर मत कीजिए जिंदगी को समझिए और आज से ही अपने लिए सोचना शुरू कर दीजिए…।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago