Ten year ban imposed on 2500 foreign nationals associated with Tablighi Jamaat.
तब्लीगी जमात से जुड़े हजारों विदेशी नागरिकों को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, निजामुद्दीन स्थित मरकज़ में तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल रहे 2500 विदेशी नागरिकों के भारत आने पर सरकार ने 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, इनमें बहुत से ऐसे विदेशी नागरिक शामिल हैं जिन्हें पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। ये सभी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे।
देश में वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन एरिया स्थित मरकज़ के कार्यक्रम में तब्लीगी जमात के लोग बड़ी संख्या में जुटे थे। उनकी वजह से अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस बहुत ज्यादा संख्या में फैल गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अप्रैल महीने में तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशी नागरिकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। साथ ही उन विदेशियों का वीजा को रद्द कर दिया गया था। उसके बाद अब केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई हजार तब्लिगियों को अगले एक दशक तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस व अन्य राज्यों की पुलिस से अपने-अपने क्षेत्र में रह रहे विदेशी नागरिकों के ख़िलाफ़ आपदा प्रबंधन अधिनियम व विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को कहा था। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी थी। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों में 1300 विदेशी नागरिकों की पहचान की गई थी। इनमें अमेरिका, फ्रांस, इटली जैसे देशों के नागरिक भी शामिल थे। इनकी पहचान करने के बाद इन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में भेजा गया था।
Read More: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी
मार्च माह के अंत में निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात मरकज़ कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया था। इसकी वजह से प्रशासन को पूरे क्षेत्र को सील करना पड़ा था। कई सरकारी एजेंसियों ने अपनी जांच में पाया कि मरकज़ में जुटे 9000 से ज्यादा तब्लीगी जमात के सदस्यों ने देश के 20 से ज्यादा राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण फैला दिया था। इसकी वजह से देश में अचानक कोरोना संक्रमणों के मामलों में तेजी आ गई थी।
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment