हलचल

नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनेंगी शिवांगी स्वरूप

भारतीय महिलाएं अब रक्षा क्षेत्र में भी अपना लौहा मनवा रही हैं। देश की सुरक्षा का सपना लेकर रक्षा क्षेत्र को अपना कॅरियर चुनने वाली ये महिलाएं हर मोर्चे पर पुरूषों से कमतर नज़र नहीं आती है। इसका ताज़ा उदाहरण है शिवांगी स्वरूप। वायुसेना के बाद अब नौसेना को भी शिवांगी के रूप में देश की पहली महिला पायलट मिलने जा रही है। शिवांगी स्वरूप देश की पहली नेवी पायलट होंगी। बता दें, उनसे पहले भावना कांत भारतीय वायुसेना में पहली महिला पायलट बनी थीं। शिवांगी मूल रूप से बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में स्थित तिलहर की रहने वाली हैं।

नौसेना दिवस पर समारोह में लगाया जाएगा बैज

फिलहाल शिवांगी स्वरूप केरल के कोच्चि में अपनी पायलट ट्रेनिंग ले रही हैं। इस युवा महिला ऑफिसर को 4 दिसम्बर को नौसेना दिवस पर होने वाले समारोह में बैज लगाया जाएगा। शिवांगी नौसेना कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी। वे फिक्स्ड-विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। उल्लेखनीय है कि ये विमान अक्सर कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजे जाते हैं। इसमें एडवांस सर्विलांस, रडार, नेटवर्किंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे होते हैं। भारतीय नेवी ऑफिसर शिवांगी को जून 2018 में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया था।

एम.टेक के दौरान पास की एसएसबी की परीक्षा

शिवांगी स्वरूप के एजुकेशन के बारे में बात करें तो उन्होंने वर्ष 2010 में डीएवी पब्लिक स्कूल से सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। उन्होंने इस परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करते हुए 12वीं क्लास पास की और फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। एम.टेक में एडमिशन लेने के कुछ समय बाद ही वे एसएसबी की परीक्षा में पास हो गयी और नेवी में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुईं। कड़ी ट्रेनिंग लेने के बाद उन्हें नेवी की पहली महिला पायलट के रूप में चयनित किया गया।

जन्मदिन विशेष: माइकल जैक्सन से न्यौता पाने वाले इकलौते भारतीय संगीतकार है बप्पी लाहिड़ी

नौसेना की पहली महिला डिफेंस अताशे हैं कराबी गोगाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असम की रहने वाली कराबी गोगोई नौसेना की पहली महिला डिफेंस अताशे हैं। उन्हें दूसरी महिला सैन्य राजनयिक के रूप में असिस्टेंट नेवी अताशे नियुक्त किया गया है। असिस्टेंट लेफ्टिनेंट कमांडर गोगोई की अगले माह रूस में तैनात की जाएंगी। फिलहाल वे कर्नाटक के करवार बेस पर रूसी भाषा में कोर्स कर रही हैं। गोगोई युद्धपोत के निर्माण और उनकी मरम्मत में काफ़ी लंबा अनुभव भी है। उनसे पहले विंग कमांडर अंजलि सिंह भारत की पहली महिला डिप्लोमैट बनी थीं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago