Railways also announced to promote Mirabai Chanu with a reward of Rs 2 crore.
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की तरफ से पहला पदक हासिल करने वाली मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौट आईं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें सम्मानित भी किया गया। वतन वापसी के बाद से मीराबाई को रोज सम्मानित किया जा रहा है। एक तरफ जहां लोग उनकी जीत से गदगद होकर उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं सरकार की तरफ से भी उन्हें पुरुस्कृत किया जा रहा है। फिलहाल नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी इस कर्मचारी को सराहा और 2 करोड़ रुपये के नकद इनाम के साथ-साथ प्रमोशन देने का भी एलान किया है।
केंद्रीय रेल मंत्री ने मीराबाई चानू की जमकर सराहना की और उन्हें देश का गर्व और भारतीय रेलवे का सम्मान बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मीराबाई ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करने का काम किया है।
गौरतलब है कि मीराबाई चानू ने महिलाओं की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के 49 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता था। इसके लिए उन्होंने 202 किलो का कुल भार उठाया। चानू ने स्नैच राउंड में 87 किलो जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलो का भार उठाया था।
रेल मंत्री से पहले खेल मंत्रालय की ओर से भी मीराबाई चानू को सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में खेल मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने मीराबाई को एक करोड़ रुपये और साथ राज्य पुलिस में एडिशनल एसपी के पद से सम्मानित किया है।
Read Also: मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल, राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment