Priyanka Gandhi Vadra fell in love during her school days, Know who proposed her for the marriage First.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 12 जनवरी, 1972 को नई दिल्ली में राजीव गांधी और सोनिया गांधी के घर में हुआ था। वह भारत के प्रमुख राजनीतिक परिवार नेहरू-गांधी फैमिली से आती हैं। प्रियंका भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती हैं। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा से लव मैरिज की है। इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रहीं। इस ख़ास मौके पर जानिए प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में कुछ अनसुनी बातें…
दिलचस्प बात यह है कि गांधी परिवार में लव मैरिज करने की पुरानी परंपरा रही है, उसी को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी ने भी लव मैरिज को ही चुना। दिल्ली के बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा से प्रियंका को महज 13 साल की उम्र में ही प्यार हो गया। रॉबर्ट और प्रियंका एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। शुरूआत दोस्ती से हुई जो आगे चलकर प्यार के मुकाम तक पहुंची।
रॉबर्ट का जन्म 18 अप्रैल 1969 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ। राजनीतिक पृष्ठभूमि से दूर-दूर तक नाता नहीं रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा के परिवार का पीतल और आर्टिफिशल ज्वैलरी का बिजनेस था और परिवार वैसे तो पाकिस्तान के सियालकोट से है, लेकिन भारत विभाजन के दौरान यहां आकर बस गए।
जब दोनों के बीच आपसी समझ अच्छी हो गई तो रॉबर्ट और प्रियंका गांधी एक दूसरे से काफी मिलने लगे। हालांकि उनकी प्रेम कहानी को लेकर चर्चाओं का दौऱ अभी शांत था। लेकिन फिर एक दिन खुद रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका गांधी के सामने सीधे ही शादी करोगी वाला सवाल पूछा और फिर क्या था प्रियंका ने तुरंत हामी भर दी। फिर 18 फरवरी 1997 में दोनों ने मां सोनिया गांधी के घर दस जनपथ पर सात फेरे लिए। प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे हैं-मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा।
रॉबर्ट शुरूआत से किसी अमीर से ताल्लुक नहीं रखते थे और ना ही उनके कोई राजनीतिक कनेक्शन थे, पर हां प्रियंका का दिल रॉबर्ट की सादगी ने जीत लिय़ा। प्रियंका गांधी अक्सर कहती भी हैं कि “जब मैं रॉबर्ट से पहली बार मिली तो उन्होंने मुझे अलग तरह से ट्रीट नहीं किया जो मुझे बेहद अच्छा लगा। आपस में यही समझ आज भी हर समय दोनों को एक-दूसरे के साथ खड़ा रखती है।
सबसे लंबे समय तक राज करने वाली कम्युनिस्ट सरकार को हराकर सीएम बनी थी ममता बनर्जी
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment