PM Modi announced the launch of M-Yoga app on Yoga Day.
भारतीय योग पद्धति का लाभ आज पूरी दुनिया उठा रही है। बहुत कम समय में यह दुनियाभर में बेहद पॉपुलर हो गया है। इस बार 21 जून को दुनिया सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इस खास मौके पर भारत की ओर से दुनिया को एक और सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संबोधन में M-Yoga एप लॉन्च करने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार, इस एप के जरिये दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में योग सिखाया जाएगा। भारत ने M-Yoga एप को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO के साथ मिलकर तैयार किया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। उन्होंने कहा कि आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब विश्व को M-Yoga एप की शक्ति मिलने जा रही है। इस एप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियोज दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, M-Yoga एप में योग को लेकर आसान प्रोटोकॉल समझाई जाएंगी, ताकि अलग-अलग देशों में योग का प्रसार हो सके। इस एप में योग को लेकर वीडियोज जारी किए जाएंगे, जो अलग-अलग भाषा में होंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत की पहल पर दिसंबर, 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता मिली और 21 जून, 2015 को पहली बार दुनियाभर में यह दिवस मनाया गया। इसके बाद से ही दुनियाभर में योग को लेकर खासा उत्साह बढ़ गया है। योग अब अलग-अलग देशों में दैनिक जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। यहां तक कि यह अब हजारों लोगों का प्रोफेशनल कॅरियर भी बन गया है।
प्रधानमंत्री ने कोरोना योद्धाओं के लिए छह क्रैश कोर्स की शुरुआत की, एक लाख लोग होंगे कौशल लैस
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment