हलचल

भारतीय न्याय पालिका की इस हालत का जिम्मेदार कौन?

31 जनवरी तक देश के उच्च न्यायालयों में 42 लाख से अधिक मामले लटके हुए पड़े थे और पिछले साल 1 दिसंबर तक उच्चतम न्यायालय में लगभग 57,000 केस पेंडिंग पड़े थे। लोकसभा में ये आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे।

इलाहाबाद हाई कोर्ट में सबसे अधिक पेंडिंग केस हैं। (7.2 लाख से अधिक) इसके बाद नंबर आता है राजस्थान (4.5 लाख) और मद्रास (4 लाख) हाई कोर्ट्स का।

कानून मंत्रालय ने कहा कि केस का समय पर निपट जाना कई तरह की चीजों पर निर्भर होता है। लेकिन केस को तेजी से निपटाने के लिए कई तरह की पहल भी की गई हैं जैसे कि नेशनल मिशन फॉर जस्टिस डिलीवरी एंड लीगल रिफॉर्म्स जिसने लंबित मामलों को निपटाने के लिए एक अलग अप्रोच को अपनाया है।

जिन फेक्टर्स की बात की जा रही है सरकार ने कहा है कि सबसे बड़ा फेक्टर है जजों की उपलब्धता।  सुप्रीम कोर्ट में 31 में से तीन पद खाली हैं और हाई कोर्ट में 1,079 में से 400 पद खाली पड़े हैं।

जजों की संख्या को लेकर भारत के विभिन्न चीफ जस्टिस भी चिंता जताते रहे हैं। एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि वहां की न्याय पालिका मजबूत हो लेकिन हाल क्या हैं वो आप देख ही सकते हैं।

और आंकड़े पढ़िए

न्याय पालिका की हालत फिलहाल भारतीय अस्पतालों जैसी ही मालूम पड़ती है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि क्रिटिकल केयर के लिए भारत में 50 हजार से ज्यादा डॉक्टर्स की जरूरत है। लेकिन भारत में हैं कितने? भारत में हैं लगभग 8350 डॉक्टर्स। आंकड़े थोड़े बढ़ सकते हैं क्योंकि सर्वे थोड़ा पुराना है। लेकिन फिर भी जहां 50 हजार डॉक्टर्स की जरूरत हो वहां पर व्यवस्था क्या है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों की बात करें तो 1000 मरीजों पर एक डॉक्टर होना चाहिए। इस हिसाब से भारत में 10,000 पर 10 डॉक्टर होने चाहिए मगर हैं 7 डॉक्टर ही। आपको बता दें कि ब्राजील और चीन में 10,000 पर 180 डॉक्टर हैं।

अब आते हैं न्याय पालिका पर 10 लाख लोगों पर पर भारत में जजों की संख्या मुश्किल से 15 है। ऐसे में हमारी न्याय पालिका की हालत का अंदाजा पता लगाया जा सकता है। केस कई कई सालों तक पेंडिंग इसी लिए पड़े रहे हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago