Indo-Pak Accord: Both DGMOs agree to build lasting peace on the border.
लंबे समय बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को सुधारने की दिशा में पहल शुरू हुई है। दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच बुधवार को एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने गुरुवार को घोषणा की है कि वे कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी रोकने के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने हॉटलाइन के जरिए हुई बातचीत में सीजफायर उल्लंघन, युद्धविराम, कश्मीर मुद्दे समेत कई समझौतों पर चर्चा की। दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा के हालात को लेकर भी समीक्षा की। इसके बाद संयुक्त बयान जारी किया।
भारत और पाकिस्तान ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि दोनों देश आपसी समझौतों, अनुबंधों और संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करने के लिए राजी हैं। साथ ही नियंत्रण रेखा के सभी क्षेत्रों में इसका पालन 24 और 25 फरवरी की मध्यरात्रि से किया जाएगा।दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में स्वतंत्र, स्पष्ट और सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्थिति की समीक्षा की। बयान में कहा गया है कि सीमा पर स्थायी शांति बनाने के लिए दोनों डीजीएमओ एक-दूसरे के प्रमुख मुद्दों और चिंताओं पर ध्यान देने के लिए सहमत हुए हैं। दोनों पक्षों ने हॉटलाइन संपर्क के मौजूदा तंत्रों पर सहमति व्यक्त की। साथ ही किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी को हल करने के लिए फ्लैग बैठकों का उपयोग करने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा बातचीत के जरिए सारे विवाद सुलझाने को लेकर बात हुई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने नवंबर 2003 में एलओसी के लिए सीजफायर एग्रीमेंट किया था। इस एग्रीमेंट के मुताबिक, दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे पर गोलीबारी नहीं करेंगी। हालांकि, तीन साल तक यानि 2006 तक ही दोनों तरफ से इस सीजफायर को माना गया। उसके बाद से पाकिस्तान ने लगातार सीजफायर का उलंघन किया। इसके जवाब में भारत ने कार्रवाई की।
भारत ने पाकिस्तान पीएम इमरान खान के विमान को अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की दी अनुमति
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment