Hong Kong, Singapore and Paris number one in most expensive cities, three cheap cities in India.
ईआईयू यानी इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें दुनिया के दस सबसे महंगे और 10 सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट जारी की गई है। ईआईयू की लिस्ट में हांगकांग, सिंगापुर और पेरिस को दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शामिल किया गया है। ब्रिटेन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सालाना सर्वे में ये तीनों शहर महंगे शहरों में पहले पायदान पर हैं। इस लिस्ट में दुनिया के टॉप-10 महंगे शहरों में भारत का एक भी शहर शामिल नहीं है। हालांकि सबसे सस्ते दस शहरों की सूची में भारत के 3 शहर शामिल हैं। ईआईयू की लिस्ट के मुताबिक़, नीचे 10 सबसे महंगे और दस सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट दी जा रही है..
1. पेरिस (फ्रांस)
1. सिंगापुर (सिंगापुर)
1. हांग कांग (चीन)
2. ज्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड)
3. जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड)
4. ओसाका (जापान)
5. सिओल (दक्षिण कोरिया)
6. कोपेनहेगन (डेनमार्क)
7. न्यूयॉर्क (अमरीका)
8. तेल अवीव (इज़राइल)
9. लॉस एंजेल्स (अमरीका)
ब्रिटिश इकोनॉमिस्ट ग्रुप ईआईयू के लिए इस रिपोर्ट को तैयार करने वाली रोक्साना स्लावशेवा का कहना है कि 2003 से ही पेरिस दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में टॉप पर क़ाबिज़ है। स्लावशेवा का कहना है कि अन्य यूरोपीय शहरों के मुक़ाबले यहां केवल शराब, यातायात और तंबाकू ही सस्ती है। इसके अलावा यहां सब कुछ काफी महंगा है। उदाहरण के तौर पर पेरिस में एक महिला की हेयर कटिंग का खर्च 119.04 डॉलर आता है। जबकि ज्यूरिख़ और जापान के शहर ओसाका में ये 73.97 और 53.46 डॉलर में ही काम हो जाता है।
1. काराकस (वेनेज़ुएला)
2. दमाकस (सीरिया)
3. ताशकंद (उज्बेकिस्तान)
4. अलमाती (कज़ाख़स्तान)
5. बेंगलुरू (भारत)
6. कराची (पाकिस्तान)
7. लागोस (नाइजीरिया)
8. ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना)
9. चेन्नई (भारत)
10. दिल्ली (भारत)
ईआईयू की सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट में भारत के तीन शहर बेंगलुरू पांचवे, चेन्नई नौंवे और दिल्ली 10वें नंबर पर है। इस साल की रैंकिंग में मुद्रा मूल्यों में उतार-चढ़ाव की वजह से फर्क आया है। इस वजह से अर्जेंटिना, ब्राज़ील, तुर्की और वेनेजुएला जैसे देशों में खर्च में काफी कमी आई है। पिछले साल वेनेज़ुएला में महंगाई दर 10 लाख प्रतिशत तक पहुंच गई थी जिसकी वजह से सरकार को नई मुद्रा शुरू करनी पड़ गई थी। इस कारण यहां का काराकास शहर दुनिया का सबसे सस्ता शहर बन गया। गौर करने वाली बात यह है कि वेनेज़ुएला ने हाल में अपने गिरते मुद्रा मूल्यों के कारण भारत से रुपए में तेल ख़रीदने का आग्रह किया है।
Read More: जंगल में रहने वाले आदिवासियों के मारायुर गुड़ को मिला ‘जीआई’ टैग क्या है?
ईआईयू पिछले 30 सालों से दुनिया के 133 शहरों के दामों का तुलनात्मक रूप से अध्ययन करता रहा है। इसके इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन शहर एक साथ टॉप रैंकिंग पर आए हैं। ईआईयू के गत साल के सर्वे में महंगाई के मामले में शीर्ष 10 शहरों में यूरोप के चार शहर शामिल थे, जिनमें पेरिस दूसरे पायदान पर था। गौरतलब है कि इस सर्वे में ब्रेड जैसे आम सामानों के दामों का भी तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है। इसके बाद ये पता लगाया जाता है कि न्यूयॉर्क के मुक़ाबले उस शहर में पिछले एक साल में दाम कितने ऊपर-नीचे हुए हैं।
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment