हरियाणा: निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने खट्टर सरकार से वापस लिया समर्थन

पंजाब से शुरू हुआ किसान आंदोलन अब हरियाणा सरकार की मुश्किलें बढा रहा है। दरअसल, हरियाणा की दादरी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने मंगलवार को खट्टर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। इससे पहले उन्होंने सोमवार को पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन के पद से भी इस्तीफा दे दिया था। विधायक सांगवान ने कहा है कि वह हरियाणा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण समर्थन वापस ले रहे हैं। वह किसान विरोधी सरकार का साथ नहीं दे सकते, इसलिए उनका समर्थन तुरंत प्रभाव से वापस समझा जाए। एमएलए सोमबीर सांगवान ने समर्थन वापसी का पत्र विधानसभा अध्यक्ष को भेजा है। उन्होंने इसकी एक-एक प्रति हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी भेजी है।

खट्टर सरकार से समर्थन वापस लेने वाले दूसरे विधायक

आपको बता दें कि सोमबीर सांगवान दूसरे ऐसे निर्दलीय विधायक हैं, जिन्होंने हरियाणा की खट्टर सरकार से अपना समर्थन वापस लिया है। उनसे पहले महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू सरकार से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपना समर्थन वापस ले चुके हैं। उन्होंने विधानसभा में भाजपा के पूर्व मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी, जिसे सीएम ने ठुकरा दिया था। उसके बाद कुंडू ने समर्थन वापस ले लिया। सांगवान ने विधानसभा अध्यक्ष को समर्थन वापसी का पत्र पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन के लेटरहेड पर भेजा है। इस पद से वह सोमवार को इस्तीफा दे चुके हैं, हालांकि सरकार ने अभी मंजूर नहीं किया है। मंगलवार सुबह सांगवान ने पहले अध्यक्ष हरियाणा सरकार के नाम समर्थन वापसी का पत्र भेजा था, जिस त्रुटि को उन्होंने बाद में सुधार लिया।

खट्टर सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं

दादरी विधायक सोमबीर सांगवान के समर्थन वापस लेने के बावजूद हरियाणा की गठबंधन सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। उनके पास अब भी 56 विधायक हैं, इनमें भाजपा के 41, जजपा के 10 विधायक शामिल हैं। सरकार को चार निर्दलीय और गोपाल कांडा का भी समर्थन हासिल हैं। उसे सरकार बचाये रखने के लिए 46 विधायक ही चाहिए। वहीं, कांग्रेस के 31 और इनेलो का एक विधायक है।

Read More: गहलोत सरकार ने छह जिलों के 25 तहसील क्षेत्रों को घोषित किया सूखाग्रस्त

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago