हलचल

राजस्थान में वाकई चला ‘हनुमान’ का जादू

राजस्थान विधानसभा चुनावों में हनुमान की मेहनत रंग लाई है। जी हां ये योगी आदित्यनाथ के दलित हनुमान नहीं बल्कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक हनुमान बेनीवाल है जिनकी पार्टी राजस्थान में 5वीं सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है।

भाजपा और कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले राजस्थान में बेनीवाल की पार्टी को जितना भी जनसमर्थन मिला वो तारीफ के काबिल है क्योंकि पहली बार में ही चुनाव लड़कर 3 सीटें निकाल ले जाना यहां कभी संभव होता नहीं दिख रहा था। बेनीवाल की पार्टी ने 58 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसे 856038 वोट मिले हैं। अभी भी बेनीवाल की पार्टी बसपा और निर्दलियों से कुछ पीछे ही रही और उनका राजस्थान में तीसरे मोर्चे का गठन करने का सपना अधूरा ही रह गया।

बात की जाए एक और नई पार्टी जो कि भाजपा से बगावत कर घनश्याम तिवाड़ी ने बनाई वो इस बार कोई भी कमाल नहीं कर पाई और खुद तिवाड़ी ही अपनी जमानत नहीं बचा पाए। हालात तो ये रहे कि तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी से तो ‘नोटा’ कहीं ज्यादा आगे निकल गया। इस बार प्रदेश में 1.3 प्रतिशत वोट नोटा को गए हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago