Former Rajasthan leg spinner Vivek Yadav passed away.
देश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच क्रिकेट जगत से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, राजस्थान के पूर्व रणजी खिलाड़ी विवेक यादव का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उन्होंने महज 36 साल की कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूर्व लेग स्पिनर और राजस्थान की रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य रहे विवेक यादव के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है।जानकारी के अनुसार, विवेक पिछले कुछ समय से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। हाल में वह जयपुर के एक अस्पताल में कीमोथैरेपी के लिए गए थे। इसी दौरान वह परीक्षण में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को उनका निधन हो गया।
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर विवेक यादव के निधन की सूचना दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘राजस्थान के रणजी खिलाड़ी और करीबी मित्र विवेक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’
रणजी खिलाड़ी विवेक यादव के क्रिकेट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2008 में राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी में खेलना शुरू किया था। विवेक ने राजस्थान के लिए 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 57 विकेट हासिल किए थे। वह 2010-11 सत्र में राजस्थान की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा थे और उन्होंने टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। यह उनका घरेलू क्रिकेट कॅरियर का सबसे अहम मैच माना जाता है। साल 2012 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में जोड़ा, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। बता दें, विवेक यादव ने अपना अंतिम मैच 30 साल की उम्र पूरी होने से पहले खेला था।
Read More: बीसीसीआई ने कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्थगित किया आईपीएल-2021
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment