Defense Ministry bans 422 products of many countries including China sold in CSD.
कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) में अब चार सौ से ज्यादा विदेशी सामानों की ब्रिकी नहीं होगी। जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सीएसडी में बिकने वाले चीन समेत कई देशों के 422 उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब ये उत्पाद कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में नजर नहीं आएंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा सीएसडी में बिकने वाले उत्पादों से रोक लगाने से सबसे अधिक नुकसान चीन को होगा। प्रतिबंध लगाए गए उत्पादों में से 220 उत्पाद चीन से सीधे आयात किए जाते रहे हैं। वहीं, बाकी उत्पाद 16 अन्य देशों के जरिये आयत किए जाते हैं। चीन के अलावा इसमें वियतनाम दूसरे नंबर पर है, जहां से अब 42 उत्पादों का आयात नहीं किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने जिन देशों के उत्पाद प्रतिबंधित किए गए हैं, उन देशों की सूची में अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका भी शामिल हैं। इन देशों से कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट के लिए वर्षों से कई वस्तुओं का आयात किया जाता था। आपको जानकारी के लिए बता दें कि देश में सीएसडी के करीब 45 लाख से अधिक लाभार्थी हैं, जो बाजार से कम कीमत पर कैंटीन स्टोर्स से सामान खरीदते हैं। इसका लाभ सैनिक, पूर्व सैनिक और सैनिकों के परिवारों को मिलता है।
Read More: राज्यसभा उपचुनाव में बिहार से निर्विरोध चुने गए सुशील कुमार मोदी
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment