हलचल

कोरोना संकट से भारत में 13.5 करोड़ लोगों की नौकरी पर ख़तरा, इतने लोग हो सकते हैं गरीब

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस महामारी के संकट की वजह से देश में करीब 13.5 करोड़ लोगों की नौकरी जा सकती है। इतना नहीं, 12 करोड़ से ज्यादा लोग गरीब के दायरे में आ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन परामर्श कंपनी आर्थर डी लिटिल की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 का सबसे बुरा असर भारत में लोगों की नौकरियों पर पड़ेगा और गरीबी बढ़ेगी, साथ ही प्रति व्यक्ति आय में कमी आएगी। परिणाम स्वरूप सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में तेजी से गिरावट आएगी।

7.6 प्रतिशत से बढ़ 35 फीसदी हो सकती बेरोजगारी

आर्थर डी लिटिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस के भारत में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां डब्ल्यू आकार की रिकवरी सबसे संभावित परिदृश्य है। वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी में 10.8 फीसदी की गिरावट और वित्त पर्ष 2021-22 में 0.8 फीसदी की जीडीपी वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में बेरोजगारी 7.6 प्रतिशत से बढ़कर 35 फीसदी तक हो सकती है। इसके कारण 13.5 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है और करीब 17.4 करोड़ लोग बेरोजगार हो सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो देश में 12 करोड़ लोग गरीबी के दायरे में आ सकते हैं और 4 करोड़ लोग बेहद गरीबी में जा सकते हैं।

Read More: बलूचों की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस से डरी इमरान सरकार ने ट्विटर और जूम को कई घंटों रखा बंद

आत्मनिर्भर भारत अभियान अच्छी शुरुआत: बार्णिक मैत्रा

आर्थर डी लिटिल के भारत और दक्षिण एशिया के सीईओ और प्रबंधन पार्टनर बार्णिक चित्रन मैत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ नए दृष्टिकोण के लिए एक अच्छी शुरुआत है। रिपोर्ट में सरकार और आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई, लेकिन अर्थव्यवस्था को हो रहे व्यापक नुकसान से बचाने के लिए और अधिक मुखर दृष्टिकोण की जरूरत बताई गई है। इसमें अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए 10 बिंदु कार्यक्रम भी सुझाव स्वरूप दिए गए हैं। इसमें छोटे और मध्यम कारोबार को बचाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने और ख़तरे वाले क्षेत्रों को लक्षित सहायता प्रदान करना आदि भी शामिल हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago