Central Government launched the 'MAUSAM' App for meteorological forecasts.
देशभर के लोगों तक हर दिन बदलते मौसम और उससे जुड़ी अहम जानकारियों को आसानी से पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए सोमवार को ‘मौसम’ एप को लॉन्च किया। मौसम नाम के एप की शुरुआत के बाद देश के किसी भी कोने में रहने वाला व्यक्ति इस एप के जरिए मौसम की पूर्व जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेगा।
जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साथ मिलकर मौसम एप तैयार किया है। एप की लॉन्चिंग के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि नए उपकरणों, कंप्यूटर संबंधी संसाधनों आदि को बदलने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। कम से कम मौजूदा बजट के दोगुने निवेश की जरूरत है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ‘मौसम’ एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के एप स्टोर पर उपलब्ध है, यहां से इसे मोबाइल में इंस्टॉल किया जा सकता है। यह एप विभिन्न सेवाओं की पेशकश करेगा। इस एप के जरिए करीब 200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर, हवा की रफ्तार और दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य जानकारी मिलेगी।
Read More: भारत की चीन पर फिर डिजिटल स्ट्राइक, इस बार 47 चाइनीज एप्स पर लगाया प्रतिबंध
इसपर दिन में आठ बार सूचनाएं अपडेट की जाएंगी। मौसम एप देश के करीब 450 शहरों के लिए अगले सात दिनों के मौसम का पूर्वानुमान बताएगा। पिछले 24 घंटे की जानकारी भी एप पर उपलब्ध रहेगी। इसमें देश के सभी जिलों के लिए रंग आधारित अलर्ट (लाल, पीला, नारंगी) सिस्टम भी होगा, जिसके जरिए प्रतिकूल मौसम के बारे में लोगों को सचेत किया जाएगा।
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment