BJP won 41 seats in the by-elections held in 11 states out of 58 assembly seats.
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के कई राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नया जोश भर दिया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल किया, वहीं यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पकड़ साबित करने में सफल रहे हैं। उधर, गुजरात में भी पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ फिर से साबित की है। कई राज्यों में रिक्त सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 58 सीटों में से 41 पर जीत दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन से पार्टी को राहत की सांस मिली है।
उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी चिंता मध्यप्रदेश को लेकर थी, जहां उसे सत्ता में बने रहने के लिए 28 सीटों में कम से कम 9 सीटों पर जीत की जरूरत थी। चूंकि इनमें से अधिकांश सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थीं। ऐसे में नतीजों को ले कर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा को एमपी में 20 सीटों पर सफलता हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस ने सात और बसपा ने एक सीट हासिल की है।
गुजरात की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर जीतकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य में अपनी लोकप्रियता का लोह मनवाया है। ज्यादातर कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी अपनी झोली में कर ली।
देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें सबसे अधिक मध्यप्रदेश में 20, गुजरात की सभी आठ और यूपी में छह सीटें जीतीं। इसके अलावा मणिपुर में भाजपा और भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। कर्नाटक में दोनों सीटों पर पार्टी का कब्जा रहा। इसके अलावा तेलंगाना में पार्टी ने इकलौती सीट पर जीत दर्ज की। उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने पार्टी नेतृत्व को बधाई दी और जनता का आभार व्यक्त किया।
Read More: केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को जारी किए 6195 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ने दी जानकारी
उपचुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन फीका रहा है। कांग्रेस ने हरियाणा की बड़ौदा सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के इंदु राज नरवल ने भाजपा के प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त को हराया। इसके अलावा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में सात, छत्तीसगढ़ और झारखंड में एक-एक सीट पर जीत हासिल की। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। वहीं, ओडिशा की दोनों सीटें बीजद के खाते में गई हैं।
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment