हलचल

असम चुनाव के लिए भाजपा ने 70 प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी की

असम में जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने असम चुनाव के लिए शुक्रवार शाम को जारी अपनी पहली सूची में 70 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। पार्टी की इस सूची में तीनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।आपको बता दें कि गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें पांचों राज्यों के भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया था। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति में लंबी चर्चा के बाद असम के उम्मीदवारों के नाम तय हुए।

माजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल में घोषित किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, असम राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत 27 मार्च को पहले चरण से होगी। इसके बाद 1 अप्रैल को दूसरा और 6 अप्रैल को तीसरा व अंतिम चरण का मतदान होगा। गुरुवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक की थी।

बता दें कि असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। गत चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों ने 86 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई थी। पार्टी की प्रत्याशी सूची के अनुसार, असम के वर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां पहले चरण में मतदान होगा। इसी तरह राज्य के मंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबरी से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यहां तीसरे चरण में मतदान होगा।

भाजपा बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी: मंत्री सरमा

भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतकर राज्य में दोबारा अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा अगले पांच साल में बाढ़ से मुक्त बनाने का है। हमने जो विकास का एजेंडा शुरू किया है, उसे कायम रखा जाएगा। हमें एनआरसी जैसे काम भी पूरे करने हैं।

टीएमसी ने सभी 294 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago