Before saying goodbye to cricket, these records will be named Chris Gayle.
विंडीज या वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2019 के बाद संन्यास लेने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। लेकिन 30 मई से शुरू होने जा रहे इस विश्वकप में उतरने के साथ ही गेल कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लेंगे। ब्रिटेन में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में उतरते ही गेल पांच या इससे अधिक बार इस महाकुंभ में भाग लेने वाले क्रिकेटरों के विशिष्ठ क्लब में शामिल हो जाएंगे। वे ऐसे करने वाले 19वें वे खिलाड़ी होंगे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद सर्वाधिक छह छह विश्वकप खेल चुके हैं। इनके अलावा क्रिकेट इतिहास में अब तक 16 ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने पांच बार विश्वकप खेला है।
इस विशिष्ठ क्लब में शामिल होने वाले क्रिस गेल विंडीज के तीसरे खिलाड़ी बनेंगे। उनसे पहले ब्रायन लारा और शिवनायण चंद्रपाल यह कारनामा अपने नाम कर चुके हैं। पांच विश्कप खेलने वालों की सूची में अर्जुन रणतुंगा, मुथैया मुरलीधरन, रिकी पोटिंग, जैक कैलिस, इमरान खान, वसीम अकरम आदि शामिल हैं। टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी समेत सात खिलाड़ी चौथी बार विश्व कप में शामिल होंगे। धोनी 2007 से इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और 2011 में उनकी अगुवाई में टीम इंडिया विश्व विजेता बनी थी। धोनी ने अब तक विश्व कप में 20 मैच खेलते हुए 507 रन बनाये हैं तथा विकेट के पीछे 32 शिकार भी किए हैं।
बांग्लादेश के चार खिलाड़ी विश्वकप में चौथी बार खेलेंगे। इनमें कप्तान मशरफे मुर्तजा भी शामिल हैं जो गेल के बाद एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2003 विश्व कप में भी हिस्सा लिया था लेकिन वह 2011 में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल 2007 से तीनों विश्व कप में खेले हैं। न्यूजीलैंड के रोस टेलर और श्रीलंका के लसिथ मंलिगा भी लगातार चौथा विश्व कप खेलेंगे।
वर्तमान विश्वकप में सबसे अधिक अनुभवी खिलाड़ी गेल के निशाने पर कई खास रिकार्ड होंगे। इनमें इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड भी है जिसके लिए उन्हें केवल एक छक्के मारने की जरूरत है। गेल अब तक 2003, 2007, 2011 और 2015 विश्वकप में खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 26 मैचों में 37.37 की औसत से 944 रन बनाए हैं। उनके नाम पर 215 रन की एक पारी भी शामिल है। गेल ने क्रिकेट महाकुंभ में अब तक 37 छक्के लगा चुके हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। वर्तमान विश्व कप में भाग ले रहे बल्लेबाजों में गेल के बाद सर्वाधिक छक्के न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (20 छक्के) के नाम पर दर्ज हैं।
Read More: वर्ल्ड कप 1975 में सुनील गावस्कर को मैनेजर ने क्यूं कह दिया था शर्मनाक और मतलबी?
क्रिस गेल को विश्वकप में 1000 रन पूरे करने के लिए केवल 56 रन की दरकार है। अब तक केवल 17 बल्लेबाज ही विश्वकप में 1000 से अधिक रन बना पाए हैं जिनमें भारत के सचिन तेंदुलकर 2278 रन के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से लारा (1225) और विव रिचर्ड्स (1013) ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान विश्व कप में भाग ले रहे खिलाड़ियों में केवल दो खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने पिछली सदी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। इनमें क्रिस गेल के अलावा पाकिस्तान के शोएब मलिक शामिल हैं। मलिक ने अपना पहला वनडे मैच 14 अक्टूबर, 1999 को खेला था। हालांकि मलिक इससे पहले केवल 2007 विश्वकप में ही पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे।
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment