Assembly elections announced in five states including Bengal, Kerala.
भारत निर्वाचन आयोग ने आखिरकार पश्चिम बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पाचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव 8 चरणों में होंगे। वहीं, असम में तीन चरणों में और केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक-एक चरण में ये विधानसभा चुनाव होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की मतदान से लेकर परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर 2 मई तक चलेगी। 2 मई को पांचों राज्यों के नतीजे आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अरोड़ा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मतदान का पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। वहीं, असम में प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान- 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान -6 अप्रैल को होगा। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान होंगे। सभी राज्यों में 2 मई को मतगणना होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के अनुसार, पश्चिम बंगाल राज्य में साल 2016 में 77,413 चुनाव केंद्र थे, अब यहां 1,01,916 चुनाव केंद्रों पर मतदान होगा। तमिलनाडु में वर्ष 2016 विधानसभा चुनाव में 66,007 चुनाव केंद्र थे, अब 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 88,936 होगी। केरल में पहले 21,498 चुनाव केंद्र थे, अब यहां चुनाव केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 40,771 कर दी गई है। असम में साल 2016 विधानसभा चुनाव में 24,890 चुनाव केंद्र थे, 2021 में चुनाव केंद्रों 33,530 पर वोट डाले जाएंगे।
पश्चिम बंगाल: राज्य में 8 चरणों में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
असम: राज्य में तीन चरणों में 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
केरल: राज्य में एक चरण 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
तमिलनाडु: राज्य में एक चरण में 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
पुडुचेरी: केंद्र शासित प्रदेश में एक चरण में 30 सीटों पर चुनाव होंगे।
परिणाम: इन सभी पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे।
Read: सरकार ने सोशल मीडिया और ओटीटी के लिए नई गाइडलाइन जारी की, सख्त हुए नियम
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्तान हार्दिक पांड्या…
अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…
कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…
Leave a Comment