ये हुआ था

स्पेशल: अभिनेता जीवन ने 60 से ज्यादा फिल्मों में निभाया था ‘नारद’ का किरदार

बॉलीवुड के पहले नारद मुनि जीवन का असली नाम ओंकार नाथ धर था। 24 अक्टूबर 1915 को ओकार नाथ धर का जन्म एक कश्मीरी पंडित परिवार में जन्म हुआ था। जीवन के 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। वहीं, तीन साल में उनके पिता का निधन हो गया। अभिनेता जीवन ने अपने कॅरियर में 60 से ज्यादा बार नारद मुनि का किरदार निभाया था। ऐसे में 10 जून को उनकी 34वीं पुण्यतिथि के मौके पर जानते हैं उनके बारे में…

धार्मिक फिल्मों में जीवन के लिए नारद का रोल फिक्स था

उस दौर में जीवन को लोग नारद मुनि के नाम से ही जानने लगे थे। जीवन ने हमेशा ही विलेन का किरदार निभाया। साथ ही जीवन ने अलग—अलग भाषाओं की 60 फिल्मों में नारद का रोल निभाया। जीवन ने 60, 70 और 80 के दशक में फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। मशहूर एक्टर किरण कुमार जीवन के बेटे हैं। 50 के दशक में बनी हर धार्मिक फिल्म में इन्होंने नारद का रोल किया था। इस एक रोल की वजह से उनकी एक खास पहचान बन गई थी।


वो जानते थे कि वो हीरो नहीं बन सकते इसलिए विलेन बन गए

जीवन जब मुंबई पहुंचे थे तो उनके जेब में केवल 26 रुपए थे। जीवन ने शुरुआत में डायरेक्टर मोहनलाल सिन्हा के स्टूडियो में की थी। मोहनलाल ने उन्होंने अपनी फिल्म ‘फैशनेबल इंडिया’ में रोल दिया। जीवन को पहचान 1935 में आई फिल्म ‘रोमांटिक इंडिया’ से पहचान मिली थी। जीवन ने अफसाना’, ‘स्टेशन मास्टर’, ‘अमर अकबर एंथनी, नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम जैसी यादगार फिल्मों में काम किया था। जीवन ने अपनी करियर की शुरुआत में पहचान लिया था कि वह हीरो नहीं बन सकते हैं। ऐसे में उन्होंने विलेन का रोल किया। खूंखार विलेन द्वारा कॉमेडी करने का ट्रेंड भी बॉलीवुड में जीवन ने शुरू किया था।

जीवन के दो बेटे- किरण कुमार और भुषण जीवन हैं। किरण कुमार बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। वहीं, उनके दूसरे बेटे भूषण जीवन की 1997 में लिवर की खराबी के कारण मौत हो गई थी। जीवन खुद भी 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन 10 जून 1987 को मुंबई में हुआ।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago