ताजा-खबरें

जंगल में ध्यान कर रहा था बौद्ध भिक्षु तेंदुए ने हमला कर मार डाला

महाराष्ट्र में जंगली जानवरों द्वारा इंसानो पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यहां चंद्रपुर जिले में स्थित रामदेगी के जंगलों में ध्यान करने गए बौद्ध भिक्षु को तेंदुए ने मार डाला। राहुल वाल्के नामक बौद्ध भिक्षु का शव फॉरेस्ट रेंजर्स को जंगल के अंदर एक पेड़ के नीचे मिला तब जाकर इस बात की पुष्टि हुई कि वाल्के की मौत तेंदुए के हमले से ही हुई है।

वन अधिकारियों ने बताया कि नागपुर शहर से करीब 150 किलोमीटर दूर चंद्रपुर के रामदेगी वन क्षेत्र में काफी पुराना बौद्ध मंदिर है जिससे कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के नीचे राहुल वाल्के नामक बौद्ध भिक्षु पिछले एक महीने से ध्यान कर रहा था। इससे पहलेे वनकर्मियों ने वाल्के को यहां जंगली जानवरों की मौजूदगी की चेतावनी भी दी थी लेकिन उन्होनें उसे अनसुना कर दिया। बौद्ध भिक्षु के साथ दो और भिक्षु भी मंदिर में रहते थे जो घटना के दौरान वहां नहीं थे।

बता दें कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर इलाका काफी समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां से एक बाघ 510 किलोमीटर का सफर करते हुए मध्यप्रदेश तक जा पहुंचा था जिसे बाद में बड़ी मुश्किल से पकड़ा गया था। उस बाघ ने तब दो किसानों की जान भी ले ली थी। बाघ का महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश तक चले जाने आज भी वन अधिकारियों के लिए हैरानी भरा किस्सा माना जाता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago