
दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की उन एम्ट्रेसेज में शुमार है, जिनपर हमेशा सबकी नज़र रहती है। दीपिका बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बना चुकी हैं और उनसे जुड़ी हर बात की चर्चा होती है। हाल ही वे मुम्बई में लालबाग के गणेशजी के दर्शन करने पहुंची है। ज़ाहिर यह चर्चा का विषय बनना ही था। दर्शन के दौरान दीपिका ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया। वे खूबसूरत सी साड़ी में नज़र आई। साड़ी के साथ वे अपने फेवरिट हेयर स्टाइल में नज़र आईं। साथ ही इसके साथ उन्होंने हैवी ईयरिंग्स कैरी किए।
दीपिका के होने की खबर लोगों के बीच बहुत जल्दी फैल गई जिससे काफी संख्या में फैंस उनके दर्शन करने मंदिर में पहुंच गए। ऐसे में दीपिका के बॉडीगार्ड को उन्हें सुरक्षित बहार निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
देखिए दीपिका के खूबसूरत फोटोज और भीड़ के बीच वीडियो…
https://www.instagram.com/p/B2SMJGDHOgh/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B2R-M-HnbQY/?utm_source=ig_web_copy_link